FIFA World Cup 2026 Live Streaming: बिल्कुल FREE देखें फुटबॉल के लाइव मैच, जानें भारत में कब और कहाँ होगा टेलीकास्ट
लखनऊ: दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' का आगाज हो चुका है। ऐसे में फुटबॉल प्रेमी अपने फेवरेट प्लेयर को देखने को बेताब हैं। आप ये सोच रहे होंगे कि इन मैचों को कैसे देखा जाए। क्या इन मैच का कोई सस्ता प्लान मौजूद है या फिर इसे कहीं पर फ्री में देखा जा सका है, तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास है। यहां पर आप जान पाएंगे उन मैच के बारे में जो आप फ्री में देख सकते हैं और साथ ही सबसे सस्ते लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में भी। तो चलिए शुरू करते हैं क्यों की ZEE Network और DD Sports आपकी पसंंद का पूरा ख्याल रख रहा है।
भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर
भारतीय दर्शकों के लिए इस मेगा टूर्नामेंट के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार Zee Network (Zee5) के पास हैं। फैंस सभी मैचों का मजा Zee5 ऐप और टीवी पर Unite8 स्पोर्ट्स चैनलों (हिंदी और अंग्रेजी) के माध्यम से ले सकते हैं।
10 से भी कम में टीवी पर देखें लाइव एक्शन
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैचों का मजा लेने आप Zee5 ऐप का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान ले सकते है जो की ₹299 का है। और अगर इससे भी काम न बने तो आपके पास सस्ता टीवी विकल्प भी है। टीवी पर मैच देखने के लिए आपको मात्र ₹10 के आसपास पूरा टूर्नामेंट देख सकते हैं। दरअसल, Zee के चार प्रमुख चैनल (&flix, &flix HD, ZEE CAFE, ZEE CAFE HD) अब ज्यादातर DTH प्लेटफॉर्म्स पर Unite8 के रूप में रीब्रांड हो चुके हैं।
यदि आप अलग से standard चैनल लेते हैं तो यह ₹12.98/महीना पड़ेगा, जबकि इसका HD वर्जन (&flix HD) मात्र ₹9.44/महीना में ही उपलब्ध है। तो हुआ न 10 रुपए में मैच देखने का सपना पूरा हुआ।
यहां FREE में देखें फीफा वर्ल्ड कप?
भारतीय फैंस बिना कोई पैसे दिए भी वर्ल्ड कप का लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन उन्हें सभी 104 मैच देखने को नहीं मिलेंगे। सरकारी प्रसारक दूरदर्शन अपने डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) प्लेटफॉर्म पर डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल के माध्यम से टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मुकाबलों का मुफ्त प्रसारण करेगा।
इस फ्री ब्रॉडकास्ट लिस्ट में उद्घाटन मैच के साथ-साथ क्वार्टर फाइनल से लेकर फाइनल तक के सभी नॉकआउट मुकाबले शामिल हैं।
मुफ्त मैचों का शेड्यूल
12 जून: मेक्सिको बनाम दक्षिण अफ्रीका (ओपनिंग मैच)
9, 10 और 11 जुलाई: क्वार्टर फाइनल के सभी मैच
14 और 15 जुलाई: सेमीफाइनल के हाई-वोल्टेज मुकाबले
19 जुलाई: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ग्रैंड फिनाले
12 ग्रुप्स में बंटी हैं 48 टीमें: देखें पूरा वर्गीकरण
इस बार विश्व कप में कुल 48 टीमों को 12 अलग-अलग ग्रुप्स (A से L) में विभाजित किया गया है:
ग्रुप A: मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, चेकिया, रिपब्लिक ऑफ कोरिया
ग्रुप B: कनाडा, स्विट्जरलैंड, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर
ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती
ग्रुप D: यूनाइटेड स्टेट्स, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे
ग्रुप E: जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ
ग्रुप F: नीदरलैंड, स्वीडन, जापान, ट्यूनीशिया
ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
ग्रुप H: स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे
ग्रुप I: फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल, इराक
ग्रुप J: अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन
ग्रुप K: पुर्तगाल, कोलंबिया, कांगो (DRC), उज्बेकिस्तान
ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा
