'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबर को भारत ने बताया गलत, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। भारत ने ओमान तट के निकट भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज लियाकी फ्रीडम पर अमेरिकी नौसेना के हमले के बारे में सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावों को गलत बताते हुए इन्हें बेबुनियाद करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने फैक्ट चेक हैंडल से एक पोस्ट में कहा कि भारतीय नाविकों वाले जहाज लियाकी फ्रीडम पर हमले का सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी है। 

'लियाकी फ्रीडम' जहाज पर हमले का दावा फर्जी

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस जहाज के मास्टर से बात की गयी है और जहाज पर सवार सभी नाविक सुरक्षित हैं। मंत्रालय ने लोगों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसे झूठे तथा बेबुनियाद दावों और पोस्ट से सावधान रहें। इससे पहले सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में कहा गया कि ओमान के पास भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज लियाकी फ्रीडम पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया है और इसमें चार नाविक मारे गये हैं। 

विदेश मंत्रालय ने किया फैक्ट चेक

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले सप्ताह भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर ओमान के निकट हमले हुए हैं और इनमें तीन भारतीय नाविक मारे गये हैं। भारत ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए यहां स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत को बुलाकर कड़ा विरोध जताया है। इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर भारतीय नाविकों वाले जहाज पर हमले को लेकर आपत्ति जतायी है।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, "अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात हुई। मैंने खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमलों, जिनमें तीन भारतीय नाविक मारे गये थे, पर भारत की कड़ी आपत्ति दोहराई। वाणिज्यिक नौ-परिवहन के खिलाफ़ इस तरह की जानलेवा कार्रवाई उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें  : 
3 भारतीय नाविकों की मौत का जिम्मेदार, अमेरिका-ईरान पर एक दूसरे का पलटवार, ट्रंप ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार; तेहरान ने कहा 'निराधार'

 

संबंधित समाचार