फिलीपीन भूकंप : जमींदोज इमारतों में जिंदगी की तलाश, सुनामी के अलर्ट के बाद राहत शिविरों में रहने को मजबूर हुए हजारों लोग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सैंटोस। दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार को आए भूकंप के बाद कम से कम 37 लोग मारे गए और 20,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए। हालांकि क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान मंगलवार को भी जारी रहा और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति मलबे में फंसा न रहे। फिलीपीन में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। 

दक्षिणी प्रांतों के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार केवल चार लोग लापता बताए गए थे लेकिन नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने माना कि संभावित जीवित बचे लोगों या हताहतों की तलाश के लिए कई ढह चुकी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त इमारतों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। 

37 की मौत, 20 हजार विस्थापित

भूकंप का केंद्र फिलीपीन के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप मिंडानाओ के पास था। इस भूकंप से लगभग 500 लोग घायल हुए और 20,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए जिनमें से अधिकतर ने आपातकालीन आश्रयों में शरण ली। 

सुनामी की आशंका के कारण कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। फिलीपीन में सुनामी की 4.6 फुट ऊंची लहरें उठीं, हालांकि सुनामी से केवल एक तटीय गांव में छह झोपड़ियों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिली। 

इंडोनेशिया और पलाऊ के साथ-साथ दक्षिणी जापान में भी छोटी लहरें उठीं। भूकंप से सबसे अधिक जनरल सैंटोस प्रभावित हुआ। सात लाख की आबादी वाले इस तटीय शहर में भूकंप के कारण इमारतें ढहने और मलबों में दबने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा कार्यालय के राफेलिटो अलेजांद्रो के अनुसार, सारंगानी प्रांत में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई, जिनमें से अधिकतर ग्लान नामक पर्वतीय कस्बे में भूस्खलन में मारे गए। भूस्खलन के कारण कई घर जमींदोज हो गए। 

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य

आपदा राहत अधिकारियों ने बताया कि अन्य मौतें दक्षिण कोटाबाटो और दावो ऑक्सिडेंटल के दक्षिणी प्रांतों और बलुत द्वीप पर हुईं। सरकार द्वारा किए गए प्रारंभिक क्षति आकलन के अनुसार, कई प्रांतों में लगभग 2,000 घर और 117 सरकारी इमारतें और प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए।

जनरल सैंटोस में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद रहा, जिसके कारण मानवीय सहायता मिशन पर जाने वाली उड़ानों को छोड़कर 63 घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन भवनों में दरारें आई हैं वे भूकंप के बाद आने वाले झटकों में गिर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें  : 
फिलीपींस में 7.8 का भूकंप: इमारतें ढही, 200 से अधिक लोग घायल; सुनामी की चेतावनी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बिहार होमगार्ड क्लर्क परीक्षा को लेकर EOU ने जारी की एडवाइजरी, प्रश्नपत्र लीक और नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले साइबर ठगों से रहें सावधान
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आर्थिक अपराध इकाई की कड़ी चेतावनी: 'पेपर लीक' का झांसा देने वाले ठगों की खैर नहीं, सीधे जेल और 1 करोड़ जुर्माना
NEET री-एग्जाम को लेकर आर्थिक अपराध इकाई अलर्ट: अफवाह फैलाई या पैसे ठगे तो होगी 10 साल की जेल, ₹1 करोड़ जुर्माना
दिव्य श्रृंगार, हजारों की भीड़... प्रयागराज के बड़े हनुमान जी मंदिर में छठे मंगलवार को दिखा अद्भुत नजारा, जयकारों से गूंजा संगम तट
पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन: शहर की सड़कें जाम के हवाले, पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद दिखा अभ्यर्थियों का हुजूम