बरेली में विशेष स्वच्छता अभियान: मंत्री-सांसद, महापौर समेत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाया पौधा

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के अवसर पर बरेली नगर निगम की ओर से शनिवार को जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर में स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल गंगवार समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। सभी ने शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने किया सामूहिक श्रमदान

अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर साफ-सफाई की। महापौर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है।

बरेली में विशेष स्वच्छता अभियान (1)

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में लगाया पौधा

कार्यक्रम के दौरान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधे लगाए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल गंगवार और महापौर डॉ. उमेश गौतम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

बरेली में विशेष स्वच्छता अभियान (3)

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि शहर को स्वच्छ और हरित बनाना है तो प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। अधिकारियों ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है।

बरेली में विशेष स्वच्छता अभियान (2)

जनभागीदारी से बनेगा स्वच्छ बरेली

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ और हरित बरेली का सपना जनसहभागिता से ही साकार होगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

बरेली में विशेष स्वच्छता अभियान (1)

ये भी पढ़ें:- Bareilly News: बरेली में जमीन विवाद के दौरान तीन माह के मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

संबंधित समाचार