UP Weather Today :यूपी में थमने जा रहा आंधी-तूफान का दौर, बदल रहा मौसम का रुख-सताएगी उमस भरी गर्मी

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

पिछले 24 घंटों में आंधी-बारिश के दौरान हुई घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। कासगंज में एक मकान का लिंटर गिर गया। इसमे दबकर पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत से गांव में मातम पसर गया। आकाशीय बिजली गिरने से गाजीपुर और उन्नाव में दो लोगों की जान चली गई। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग हिस्सों में आए तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। बरेली में बिजली विभाग के 500 से ज्यादा खंभे धराशाही हो गए।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी आंधी-तूफान ने जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी-बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। हालांकि अब आंधी-तूफान का दौर थमने जा रहा है। मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में प्री-मासनून की आहट हो गई है। 14 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप निकली है। उमस भरी गर्मी है। इस बीच 5 जिलों में बारिश की चेतावनी है और 21 शहरों में तेज हवा के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। 

लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हरियाणा के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी कारण प्री-मानसून की बरसात हो रही है। अगले 20 जून तक मानसून के यूपी में पहुंचने की संभावना है। सोनभद्र के रास्ते मानसून दस्तक देगा। 

24 घंटे में 5 मौतें 

आंधी-बारिश और तूफान ने पिछले 24 घंटे में यूपी में बड़ा दर्द दिया है। कासगंज में आंधी में एक मकान का लिंटर करने से परिवार के तीन लोग दबकर मर गए। इसमें पति-पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं। तीन मौतों ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। गांव में मातम है। उधर गाजीपुर और उन्नाव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई है। 

संबंधित समाचार