14 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज आपके कुछ कार्यों में बाधा आ सकती है। परिजनों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।
वृषभ-
आज व्यवसाय में वृद्धि के लिए निवेश कर सकते हैं। पिता की सेहत की चिंता हो सकती है। दोस्तों के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे।
मिथुन-
आज वाणी में संयम रखें। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम करना पड़ सकता है। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिए।
कर्क-
आज शुभ कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को अत्यधिक यश प्राप्त होगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे।
सिंह-
आज पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। अपने शौकों को पूर्ण करने में लगे रहेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।
कन्या-
आज आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे। विचारों में स्पष्टता रहेगी, जिसके कारण निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। मित्रों से संबंध अच्छे रखें।
तुला-
आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। घर में बड़ों की बातों की अवहेलना न करें।
वृश्चिक-
आज घर के कार्यों में अत्यधिक रुचि लेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक उन्नति होने के योग बन रहे हैं।
धनु-
आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने की संभावना है। नई नौकरी के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मीठे व्यवहार से लोग आकर्षित रहेंगे।
मकर-
आज गृहस्थ जीवन में प्रेम और सद्भावना बढ़ेगी। दूसरों के सामने अपनी बातें खुलकर रखेंगे। परीक्षा में सफलता मिलेगी।
कुंभ-
आज दुविधा के कारण कार्य बिगड़ सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। अपना खानपान शुद्ध और पौष्टिक रखें।
मीन-
आज आपके भावनात्मक व्यवहार का लोग सम्मान करेंगे। विद्यार्थियों के लिए काफी अच्छा दिन रहने वाला है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।
