Good News : शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, पोर्टल का ट्रायल शुरू

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसके लिए विकसित ऑनलाइन पोर्टल का बीटा वर्जन परीक्षण के दौर से गुजर रहा है।

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जल्द ही पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इसके लिए विकसित ऑनलाइन पोर्टल का बीटा वर्जन परीक्षण के दौर से गुजर रहा है।

योजना के तहत पात्र शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार का लाभ मिलेगा। स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पात्र कर्मचारियों का डेटा एकत्र कर उसे त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में नाम, जन्मतिथि, आधार संख्या और पारिवारिक विवरण में विसंगतियों के कारण कार्ड निर्गमन में दिक्कतें आती थीं। इसी को देखते हुए इस बार डेटा सैनेटाइजेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साचीज द्वारा विकसित डेटा कलेक्शन पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों और उनके आश्रितों का विवरण एक समान प्रारूप में संकलित किया जा रहा है।

अब तक 3.5 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों का मिल चुका है

अब तक 3.5 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों का डेटा एकत्र किया जा चुका है। डेटा सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थियों के कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड बनने के बाद आश्रित परिवार के सदस्य भी योजना के दायरे में आ जाएंगे। अर्चना वर्मा ने बताया कि परीक्षण के दौरान कार्ड निर्माण, लाभार्थी सत्यापन, अस्पतालों से समन्वय और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की जांच की जा रही है। योजना लागू होने के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों को गंभीर बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेंगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत