Bareilly News : एमजेपी विश्वविद्यालय नैड की सूची में शीर्ष 6 संस्थानों में शामिल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

डिजिलॉकर-नैड पर विवि के 71 लाख से ज्यादा अभिलेख प्रकाशित

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने नैड की सूची में डंका बजाया है। भारत सरकार के डिजिलॉकर-नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (एनएडी) पोर्टल की नई सूची में विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 6 संस्थानों में जगह मिली है।

बता दें कि डिजिलॉकर-नैड पर विश्वविद्यालय के 71 लाख से ज्यादा शैक्षणिक अभिलेख प्रकाशित किए जा चुके हैं जिससे विद्यार्थी अपनी डिग्री, अंकपत्र और दूसरे दस्तावेज डिजिटली सुरक्षित एवं सत्यापित रूप से हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल के साथ सफल एकीकरण कर प्रवेश, परीक्षा, छात्र प्रबंधन एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन व पारदर्शी बना दिया है। इस डिजिटल परिवर्तन की वजह से विद्यार्थियों को डिजिटल डिग्री की फौरी उपलब्धता, दस्तावेजों का सुरक्षित संग्रहण, पारदर्शी प्रवेश एवं परीक्षा प्रक्रिया, कागजरहित प्रशासन व आसान दस्तावेज सत्यापन जैसे प्रमुख लाभ मिलेंगे।

दूसरे संस्थानों के लिए प्रेरणा: केपी सिंह
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि यह विवि के तेजी से हुए डिजिटलीकरण और विद्यार्थी-केंद्रित सेवाओं के प्रति विवि प्रशासन प्रतिबद्धता का प्रमाण है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं समन्वयकप्रो. विनय ऋषिवाल ने कहा कि समर्थ और डिजिलॉकर के सफल एकीकरण एक क्रांतिकारी कदम है। सभी छात्रों को इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना चाहिए।

संबंधित समाचार