International Yoga Day: जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मातृशक्ति संग किया योग, पीएम मोदी का संबोधन देखा
अटारी गांव में योग शिविर, महिलाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
लखनऊ, अमृत विचार। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ स्थित जन भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मातृशक्ति के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाखापत्तनम से संबोधन और योग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
.jpg)
योग अपनाने का आह्वान
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है।
.jpg)
महिलाओं की भागीदारी
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम किए। राज्यपाल ने मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यदि परिवार की महिलाएं योग को अपनाती हैं तो पूरे परिवार में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को भी योग के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।
.jpg)
पीएम का संबोधन सुना
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के अनेक देशों में लोग योग को जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है।
अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद
जन भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों, पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। राज्यपाल ने कहा कि योग व्यक्ति को निरोग, अनुशासित और सकारात्मक बनाता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
https://twitter.com/GovernorofUp/status/2068569704831320380?s=20
अटारी गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, महिलाओं ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प
.jpg)
माल, लखनऊ, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अटारी गांव में पानी संस्थान के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा नेत्री एवं संयोजिका संयोगिता सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
.jpg)
इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। संयोगिता सिंह चौहान ने योग को भारत की प्राचीन धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने नियमित योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

