रामपुर और सीतापुर के किसानों को मोबाइल ऐप से मिलेगा यूरिया-DAP, क्यूआर कोड और टोकन प्रणाली से आएगी पारदर्शिता
- गोरखपुर में 926 करोड़ की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास - सुपोषण मिशन के दूसरे चरण का भी शुभारंभ, प्रदेश के दो करोड़ बच्चों को मिलेगा लाभ - नौ वर्षों में गोरखपुर के कायाकल्प का किया जिक्र
लखनऊ, अमृत विचारः कृषि विभाग द्वारा जनपद रामपुर एवं सीतापुर के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना साझा की गई है। दोनों जनपदों में आगामी 15 जून, 2026 से यूरिया, डीएपी एवं एनपीके उर्वरकों का वितरण पूरी तरह से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप के माध्यम से पूर्व बुकिंग के आधार पर किया जाएगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य हर किसान को सही उर्वरक का अधिकार दिलाना है, ताकि कोई भी किसान उर्वरक से वंचित न रहे।
अधिकारियों के मुताबिक किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए सबसे पहले इस ऐप पर बुकिंग करनी होगी, जिसके बाद वे निर्धारित विक्रेता से अपनी खाद प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम से किसानों को समय पर और सुनिश्चित उर्वरक की उपलब्धता होगी। निकटतम विक्रेता की खोज आसान होगी और उनके समय व श्रम की भी बचत होगी। यह पूरी व्यवस्था क्यूआर कोड और टोकन आधारित होगी, जो पूरी तरह से पारदर्शी, सरल और सुगम है।
इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे किरायेदार एवं बटाईदार किसानों को भी उर्वरक का पूरा लाभ मिल सकेगा और खाद का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित होगा। इस व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप डाउनलोड करना होगा।
