Barabanki News : मरम्मत कार्य के संजय सेतु पर छोटे वाहनों ने भरी रफ्तार, खिले चेहरे

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नदी स्थित संजय सेतु को मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सोमवार से छोटे वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराए गए मरम्मत कार्य के पूर्ण होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने फीता काटकर यातायात का शुभारंभ किया। 

इंजीनियर सुजीत ने पुल पर फीता काटकर किया यातायात का शुभारंभ

सोमवार सुबह प्राधिकरण के इंजीनियर सुजीत ने पुल पर फीता काटकर छोटे वाहनों का संचालन शुरू कराया। संजय सेतु बाराबंकी और बहराइच जिलों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। पुल के बंद रहने के दौरान लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा, जिससे यात्रियों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इंजीनियर सुजीत ने बताया कि मरम्मत से जुड़े सभी तकनीकी और सुरक्षा संबंधी कार्य समय पर पूरे हो गए हैं। आवश्यक अनुमति मिलने के बाद छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। 

भारी वाहनों के संचालन पर 14 जून तक रोक

हालांकि भारी वाहनों के संचालन से पहले कुछ परीक्षण और औपचारिकताएं शेष हैं, इसलिए उनका आवागमन 14 जून तक प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अनंत मौर्य और इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजर ऋषभ सिंह, साइट इंचार्ज लेखपाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि संजय सेतु के बंद रहने के दौरान छोटे वाहनों की आवाजाही बनाए रखने के लिए 6.28 करोड़ रुपये की लागत से अस्थायी पीपा पुल का निर्माण कराया गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत