Shravasti News : कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

श्रावस्ती, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया है।

तीन वर्ष पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव निवासी इन्द्रसेन ने अपनी पुत्री सुषमा (23) का विवाह करीब तीन वर्ष पहले सोनवा थाना क्षेत्र के बरावा हरगुन गांव निवासी अंकित के साथ किया था।

3

कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने देखा शव

शनिवार भोर में जब सुषमा काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे। वहां सुषमा का शव फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

फॉरेंसिक टीम ने किया मौके का निरीक्षण

सूचना मिलते ही सोनवा थाना पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार