Bahraich News: घाघरा नदी पर नए सिक्स लेन पुल की तैयारी तेज, बढ़ते जलस्तर के बीच  मिट्टी परीक्षण जारी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बहराइच। बहराइच-बाराबंकी सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव और जाम केझाम को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने घाघरा (सरयू) नदी पर नए सिक्स लेन पुल के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वर्तमान संजय सेतु के उत्तरी दिशा में प्रस्तावित नए पुल के लिए शुक्रवार को नदी का जलस्तर काफी बढ़ा होने के बावजूद मिट्टी परीक्षण (सॉयल इन्वेस्टिगेशन) का कार्य शुरू कर दिया गया। 

दिल्ली की तकनीकी टीम नदी के बीचो-बीच कर रही है जांच

दिल्ली के विशेषज्ञों की तकनीकी टीम स्टीमर और विशेष नाव की सहायता से नदी के बीच पहुंचकर पाइलिंग के लिए आवश्यक मिट्टी की जांच कर रही है। नाव पर जनरेटर और आधुनिक ड्रिलिंग मशीनें लगाकर नदी की तलहटी की मिट्टी की गुणवत्ता तथा उसकी भार वहन क्षमता पिलर रुक रुकने की क्षमता चौड़ाई गहराई पानी का तेज बहाव मिट्टी की स्थिति लंबाई ऊंचाई पिलर की संरचना का परीक्षण किया जा रहा है। पूरे कार्य की निगरानी दिल्ली की टीम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर कर रहे हैं, ताकि पुल की मजबूत और सुरक्षित नींव के लिए आवश्यक तकनीकी आंकड़े जुटाए जा सकें।

वर्तमान संजय सेतु पर यातायात का भारी दबाव

प्रस्तावित पुल लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग की सिक्स लेन परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्तमान संजय सेतु से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे अक्सर लंबा जाम और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति उत्पन्न होती है। नया पुल बनने के बाद यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि  सड़क परियोजना के साथ सरयू-घाघरा नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए आवश्यक सॉयल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी परीक्षण और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

नेपाल और कई जिलों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

क्षेत्र के लोगों ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नया पुल बनने से बहराइच और बाराबंकी के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। साथ ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, सिद्धार्थनगर तथा नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों और मालवाहक वाहनों को भी सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पुल क्षेत्र के आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को नई गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 

ये भी पढ़ें : 
Sultanpur News : दिल्ली के चिकित्सक से 10.65 लाख लेकर गायब हुई अवॉर्ड कंपनी, सुलतानपुर में दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow News: ई-रिक्शा में बैंककर्मी महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, चार महिलाओं और एक लड़की पर टप्पेबाजी का आरोप
Balrampur News : डीएम ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भाई-बहन से 8.81 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली ठगी की पोल
12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान