Bareilly : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, दरागाओं के तबादले

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य जिले में बड़े स्तर पर दरोगाओं के तबादले किए हैं। कुछ इंसपेक्टर भी इसमें शामिल हैं।

तबादलों के क्रम में निरीक्षक पुलिस लाइन से धर्मेंद्र सिंह को थाना प्रेमनगर का इंस्पेक्टर अपराध बनाया गया है। वहीं मीरगंज से एसएसआई श्रीनिवास को थाना थाना कैंट तथा उपनिरीक्षक पुनीत कुमार को थाना भुता से चौकी ढकिया डाम, शीशगढ़ में तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक रविराज पावड़िया को चौकी ढकिया डाम से चौकी चौराहा, कोतवाली तथा राजेंद्र सिंह को रिजर्व पुलिस लाइंस से जिला अस्पताल चौकी भेजा गया है। सुदीप बघेल को चौकी शाहबाद, प्रेमनगर और आशीष कुमार को थाना सीबीगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला उपनिरीक्षक अंजलि सिसौदिया को थाना भुता से महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, बारादरी में तैनात किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक गोविंद सिंह को बेवल बसंतपुर चौकी से थाना भुता तथा सुरेंद्र सिंह को थाना आंवला भेजा गया है।

रिजर्व पुलिस लाइंस में तैनात कई उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों में नियुक्त किया गया है। इनमें अवनीश कुमार सिंह को थाना प्रेमनगर, उमेश चंद को थाना बहेड़ी, गजेंद्र सिंह को थाना सिरौली, भोजराज सिंह को थाना अलीगंज, ऋषिपाल व परमीत कुमार को थाना आंवला तथा रमेश कुमार सैनी और उमेश चंद्र को थाना बारादरी भेजा गया है।

इसके अलावा महेश सिंह को थाना बहेड़ी, शंभूदयाल भार्गव को थाना फरीदपुर, रामकुमार शर्मा को थाना नवाबगंज, देवेश कुमार को थाना किला, जीत सिंह को थाना देवरनियां, यतेन्द्र पाल सिंह को थाना बिथरी चैनपुर, लोकेश कुमार को थाना बारादरी, तेजपाल सिंह को थाना बहेड़ी, आजाद सिंह को थाना क्योलड़िया, उपदेश कुमार को थाना मीरगंज तथा अमरेश कुमार को थाना देवरनियां में नई तैनाती दी गई है।

संबंधित समाचार