1 दिन, 7 बड़े मुकाबले और मैदान पर भारत की 3 अलग-अलग टीमें, लखनऊ से लेकर श्रीलंका तक आज सिर्फ क्रिकेट का रोमांच

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ: दुनिया भर में इस समय भले ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 का जादू सिर चढ़कर बोल रहा हो, लेकिन आज यानी 17 जून का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी किसी महापर्व से कम नहीं है। ऐसा इस लिए है क्योंकि फुटबॉल के इस महाकुंभ के बीच आज दुनिया के अलग-अलग मैदानों पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 7 बड़े क्रिकेट मुकाबले खेले जा रहे हैं।

इस 'सुपर-वेडनेसडे' की सबसे अनोखी बात यह है कि भारत की तीन अलग-अलग टीमें आज तीन अलग-अलग देशों में अपनी चुनौती पेश कर रही हैं। सुबह से लेकर देर रात तक फैंस को स्क्रीन पर खेल का 'डबल डोज' मिलने वाला है।

आज मैदान पर हैं भारत की 3 टीमें-

इंडिया A बनाम अफगानिस्तान A: सुबह 10:00 बजे से ये मैच शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई-नेशन सीरीज से हो चुकी है। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंडिया ए के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ यह मैच बेहद अहम है।

टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान, दूसरा वनडे: नवाबों के शहर लखनऊ में दोपहर में भारत और अफगानिस्तान की मुख्य पुरुष टीमें आमने-सामने होंगी। पहले मैच में शानदार जीत दर्ज कर चुकी टीम इंडिया आज सीरीज में अपनी बढ़त को अजेय करने के इरादे से उतरेगी।

भारतीय महिला टीम बनाम नीदरलैंड: शाम 7:30 बजे महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली 'विमेंस इन ब्लू' नीदरलैंड्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

दुनिया भर में दूसरे बड़े मुकाबले

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की पुरुष और महिला टीमें भी अलग-अलग दो-दो मैचों में व्यस्त हैं।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा टेस्ट): पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट के शौकीनों के लिए आज से दोनों दिग्गजों के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है।

दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (देर रात): महिला टी20 विश्व कप के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में देर रात ये दोनों एशियाई और अफ्रीकी टीमें आपस में भिड़ेंगी।

साफ है कि भले ही फुटबॉल प्रेमियों की नजरें फीफा वर्ल्ड कप की स्क्रीन पर टिकी हों, लेकिन आज का शेड्यूल यह साबित करने के लिए काफी है कि क्रिकेट का जलवा भी रत्ती भर कम नहीं हुआ है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह नॉन-स्टॉप सफर अगले दिन तड़के तक जारी रहेगा।

संबंधित समाचार