UP Police Constable Exam : यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की गहन जांच 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

यूपी पुलिस का हिस्सा बनने के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पहला चरण लिखित परीक्षा का है। दस जून तक परीक्षा चलेगी। लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। डीएम-एसपी खुद केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

अमृत विचार : उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज-मंगलवार को दूसरा दिन है। सुबह 10 बजे से पेपर शुरू हो चुका है। इससे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। सकुशल परीक्षा कराने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक अलर्ट है। सुबह से ही अधिकारियों की गाड़ियां केंद्रों पर दौड़ने लगीं। पहली शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12 बजे संपन्न होगी। 

 

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा तीन दिन 8 जून से शुरू होकर 9 और दस जून तक चलेगी। इसमें करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा दो शिफ्टों में चल रही है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड (UP Police Bharti and Promotion Board) द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी निगरानी में चल रही है। हर परीक्षा केंद्र सीसीटीवी की निगरानी में है।

 

डीएम-एसपी कर रहे निरीक्षण 

पुलिस भर्ती परीक्षा में किसी तरह का कोई व्यवधान पैदा नहीं होने पाए। शासन-प्रशासन की यही कोशिश है। डीएम-एसपी खुद केंद्रों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और लगातार निरीक्षण भी कर रहे हैं। 

 

रेलवे स्टेशन-बस अड्डों पर भीड़ 

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए वैसे तो हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके बावजूद बड़े शहरों में अभ्यर्थियों का दबाव देखने को मिला। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुट रही है। गांव-कस्बों और दूर-दराज से परीक्षा देने पहुंचे तमाम अभ्यर्थी रात को यहीं ठहरे। 

 

संबंधित समाचार