Lucknow Fire News : कुर्सी रोड पर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, मौके पर मची अफरातफरी
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
लखनऊ। राजधानी के कुर्सी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज के सामने बने एक कॉम्प्लेक्स में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया है।

घटना के दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। एहतियात के तौर पर कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
खबर अपडेट हो रही है...
