बेंगलुरू में बोले CM योगी- 9 साल पहले बीमारू UP... आज भारत की अपेक्षाओं को कर रहा पूरा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बेंगलुरु। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेंगलुरु में  ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 9 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की धारणा बहुत अच्छी नहीं मानी जाती थी। बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ से ग्रसित एक ऐसा राज्य जहां शासन नाम की कोई चीज नहीं होती थी। विकास की कोई चर्चा नहीं होती थी। उत्तर भारत का बीमारू राज्य माना जाता था। पलायन उसकी नियति बन चुकी थी। आधारभूत ढांचा, कृषि और MSME से लोग नाता तोड़ चुके थे। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश में वो सब कुछ आपको मिलेगा जो भारत की अपेक्षा है। उन सबको हम एक साथ जोड़ें तो जो उत्तर प्रदेश में होगा वो देश के किसी अन्य स्थान पर नहीं होगा, लेकिन जो अन्य जगह पर है वो उत्तर प्रदेश में आपको जरूर मिल जाएगा।”

गूगल के अधिकारियों के संग सीएम योगी ने की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेंगलुरु में इन्वेस्टर रोड शो के दौरान इन्वेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ संवाद किया। गूगल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने यूपी में निवेश के बेहतरीन माहौल की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा, स्पीड और स्थिरता के साथ वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर तथा बेहतरीन कनेक्टिविटी उपलब्ध है, जो निवेशकों के लिए आदर्श माहौल बनाता है।

संबंधित समाचार