UPI AutoPay का नया कमाल! NPCI ला रहा एक ही ऐप में सभी ऑटोमैटिक पेमेंट्स का ऑप्शन, अब आसान होगा मैनेजमेंट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः UPI यूजर्स के लिए जल्द ही एक बड़ी सुविधा आने वाली है। NPCI (National Payments Corporation of India) ऐसा नया फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें PhonePe, Google Pay, Paytm समेत सभी UPI ऐप्स के ऑटोमैटिक पेमेंट्स (रिकरिंग पेमेंट्स) एक ही जगह दिखेंगे।

इस नए फीचर के बाद यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स खोलकर अपनी सब्सक्रिप्शन, बिल पेमेंट या ई-मैंडेट चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। OTT प्लेटफॉर्म्स, बिजली-गैस बिल, लोन EMI जैसी सभी ऑटो डेबिट ट्रांजैक्शन एक ही ऐप में दिखाई देंगी और आसानी से मैनेज की जा सकेंगी।

क्यों ला रहा है NPCI यह फीचर?

फिलहाल यूजर्स को हर UPI ऐप में अलग-अलग जाकर अपने ऑटो पेमेंट्स देखने और मैनेज करने पड़ते हैं। NPCI अब एक यूनिफाइड इंटरफेस तैयार कर रहा है, जो सभी UPI ऐप्स में उपलब्ध होगा। इससे यूजर्स को बेहतर ट्रैकिंग और कंट्रोल मिलेगा।

AutoPay में तेजी से बढ़ रहा है यूज

UPI का AutoPay फीचर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। NPCI के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में टॉप 10 बैंकों ने 1.6 बिलियन ई-मैंडेट ट्रांजैक्शन प्रोसेस किए, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग तीन गुना ज्यादा है। 

हालांकि ट्रांजैक्शन बढ़ने के साथ रिजेक्शन की समस्या भी बढ़ गई है। उदाहरण के लिए, देश के सबसे बड़े बैंक SBI में केवल 30% ऑटो पेमेंट्स ही सफल हो पाते हैं, जबकि 70% ट्रांजैक्शन रिजेक्ट हो जाते हैं। ज्यादातर मामलों में अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस न होने की वजह से ऐसा होता है, जिसके कारण यूजर्स को पेनाल्टी भी भरनी पड़ती है।

नए फीचर से यूजर्स अपने सभी ऑटो पेमेंट्स को एक जगह देख सकेंगे, बैलेंस चेक कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर आसानी से मैनेज या कैंसल भी कर सकेंगे। इससे रिजेक्शन दर में काफी कमी आने की उम्मीद है।

 

संबंधित समाचार