सड़क सुरक्षा जागरूकता में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम, ARTO अमिताभ राय ने बार एसोसिएशन के साथ की बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बाराबंकी,  अमृत विचार। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और रोड सेफ्टी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अमिताभ राय ने जिला बार एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपने कानूनी अनुभव का उपयोग कर आम जनता को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। 

एआरटीओ ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, लेन ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में ‘गुड सेमेरिटन’ नियमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। 

बैठक के बाद सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता अपील पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर मोटर यान निरीक्षक बलवंत सिंह यादव, बार अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दौलता कुमारी, रूबी सिंह, पूर्णिमा गुप्ता, अनीता सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सतीश जायसवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
 

ये भी पढ़ें  : 
बाराबंकी में किसानों को योजनाओं से जोड़कर बढ़ाएं आय, डीएम ने की बागवानी योजनाओं की समीक्षा

संबंधित समाचार