LIVEलखनऊ अग्निकांड : एलडीए रिपोर्ट में 19 अभियंताओं और 6 पीसीएस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने यहां अलीगंज इलाके में सोमवार को एक इमारत में आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत के मामले में अपने 25 मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि प्राधिकरण ने इस मामले में अपने अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एक आंतरिक जांच समिति बनाई थी।

उन्होंने कहा, ''हमने प्रान्तीय लोकसेवा (पीएएस) के छह वरिष्ठ अधिकारियों और 19 अभियंताओं की पहचान की है। वे संबंधित क्षेत्र में जोनल अधिकारी, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के तौर पर तैनात थे तथा इस मामले में उनकी जिम्मेदारी बनती है। हमने सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है।''

अलीगंज की जिस तीन मंजिला इमारत में सोमवार को भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई उसका नक्शा रिहायशी इस्तेमाल के लिये मंजूर किया गया था लेकिन उसका प्रयोग वाणिज्यिक कार्यों में किया जा रहा था।  

Jun 24, 2026 · 06:43 PM · Deepak Mishra
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरदोई में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील

अभियान के दौरान बेसमेंट में संचालित कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील कर दी गईं, जबकि एक होटल का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह के नेतृत्व में एसडीएम सदर संजय अग्रहरी, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान, अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह, शिवराम यादव, विद्युत विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान चलाया।

संबंधित समाचार