Moradabad News : राम मंदिर का चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

अयोध्या के श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद, अमृत विचार। अयोध्या के श्रीराम मंदिर से करोड़ों रुपये के चढ़ावा व दान सामग्री की चोरी से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा। इसके माध्यम से राज्यपाल से मांग की कि मामले में दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए। इस अनैतिक कार्य से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। इसके गुनहगार बचने नहीं चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष हाजी इकराम हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान, चढ़ावा चढ़ाते हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के दौरान चांदी सोने, हीरे जड़ी शिलाएं आस्थावानों ने दान में दीं। भारी मात्रा में आभूषण दान में मिला। इसकी कोई रसीद तक नहीं दी गई। वहीं हर दिन दान की नकद धनराशि मंदिर में चढ़ाई जाती है। इसकी चोरी करना महापाप है। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को कांग्रेसियों ने सौंपा। इसके माध्यम से मांग किया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामधनदान/चढ़ावा चोरी करने के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई, लेकिन एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई गई है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मांग की कि एसआईटी जांच की टीम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को भी शामिल किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में अजय गोपाल रस्तोगी, अशरफ अली, शमीम चौधरी, मोहम्मद अब्बास, आजम खां, महबूब अली, अनूप दुबे, अनुपम मेहरोत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, एडवोकेट अंजार हुसैन, अरुण त्यागी, अनुज त्यागी, शरीफ आजाद, परमराज सैनी, सिराजुद्दीन, राजेश शर्मा, रहीसुल कलाम, फिरोज अनवर, मुनीफ तुर्की, गुड्डू पाशा, दिलशाद अमन, नेम सिंह, मोहम्मदीन, शरीफ सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।

संबंधित समाचार