Barabanki News: लखनऊ अग्निकांड के बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई, मानक विपरीत चल रहे दो शिक्षण संस्थान सील

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। लखनऊ अग्निकांड के बाद तहसील नवाबगंज क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी की जांच का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को पुलिस, राजस्व एवं अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य मानकों का परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, भवन सुरक्षा मानकों तथा आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच में महेंद्रा संस्थान एवं प्राइम लाइब्रेरी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिसके चलते संबंधित संस्थानों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान संचालकों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

cats

साथ ही अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि सुरक्षा मानकों और विनियमित क्षेत्र से संबंधित नियमों का पालन न करने पर पांच से अधिक कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार