बरेली कॉलेज में बीएड की परीक्षा के दौरान पकड़ा नकलची

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

1900 से ज्यादा छात्र-छात्राएं दे रहे बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में गुरुवार को बीएड परीक्षा के दौरान एक छात्र के पास नकल मिली। इसके अलावा बड़ी तादाद में नकल छिपाकर लाए छात्र-छात्राएं कॉलेज गेट पर ही चेकिंग में पकड़े गए।

बरेली कॉलेज में गुरुवार को शहर के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की बीएड की परीक्षा शुरू हुई। बीएड प्रथम वर्ष के करीब 1900 छात्र-छात्राएं एक साथ बरेली कॉलेज में परीक्षा दे रहे हैं। गेट पर चेकिंग के दौरान ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। कमरा संख्या 18 में चेकिंग टीम को एक परीक्षार्थी नकल करता पकड़ा गया। टीम ने तुरंत उसकी कॉपी सील कर दी और उसको बाहर का रास्ता दिखाया। प्रोफेसर आरिफ नदीम ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी कीमत पर नकल नहीं बर्दाश्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि जो छात्र काफी देरी से सेंटर पर पहुंचे उनको भी वापस किया गया।

संबंधित समाचार