Bareilly News : मोहर्रम को लेकर अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

एलआईयू को भी किया गया सक्रिय, खुराफातियों पर रखी जा रही नजर

बरेली, अमृत विचार। शहर में निकलने वाले मोहर्रम के जूलूस में शांति व्यवस्था खराब न हो इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। सुबह से लेकर रात तक पीएसी और क्यूआरटी की टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। छोटी सी भी सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जाएगी।

शुक्रवार निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एक कंपनी पीएसी के साथ थाना स्तर पर 38 क्यूआरटी बनाई गई है। यह टीमें सुबह से लेकर रात तक अलर्ट रहेगी। इसके साथ ही शहर में तीन क्यूआरटी टीमें लगातार घूमकर नजर रखेंगी। वहीं भीड़ और गलियों में कोई खुराफात न हो सके इसके लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से नजर रखी जाएगी। साथ ही नगर निगम में बने आईसीसीसी में भी पुलिस की ड्यूटियां लगाई जाएगी। जिससे शहर के हर कोने पर पुलिस की नजर बनी रहे।

शहर में सुबह से ही पुलिस अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेगी। एक कंपनी पीएसी और 41 क्यूआरटी हर समय अलर्ट रहेगी। भीड़ की जगहों पर ड्रोन और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी।

संबंधित समाचार