Sitapur News: रोहतक जेल से गांव पहुंचा कैदी धर्मेंद्र, बहन की शादी के लिए कोर्ट से मिली 48 घंटे की पैरोल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

सीतापुर। हरगांव थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव में सोमवार को हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी धर्मेंद्र अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए न्यायालय की विशेष अनुमति पर हरियाणा की रोहतक जेल से पुलिस अभिरक्षा में गांव पहुंचा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वह करीब चार घंटे तक विवाह समारोह में मौजूद रहा। बहन को आशीर्वाद देते समय भाई-बहन समेत परिजनों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुलिस उसे पुनः जेल लेकर रवाना हो गई।

न्यायालय की विशेष अनुमति पर पुलिस अभिरक्षा में पहुंचा बंशीपुर गांव

हरगांव थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र वर्तमान में हरियाणा की रोहतक जेल में निरुद्ध है और न्यायालय से विशेष अनुमति मिलने के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में बहन के विवाह समारोह में शामिल होने का अवसर मिला। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस की टीम धर्मेंद्र को लेकर बंशीपुर गांव पहुंची। उसके हाथों में हथकड़ी लगी थी और सुरक्षा के मद्देनजर हरगांव पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रही। गांव में कैदी के पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे देखने के लिए एकत्र हो गए।

बहन को आशीर्वाद देते समय भावुक भाई, नम हुईं परिजनों की आंखें

विवाह समारोह के दौरान जब धर्मेंद्र ने अपनी बहन को आशीर्वाद दिया तो माहौल भावुक हो उठा। लंबे समय बाद भाई को अपने बीच देखकर बहन की आंखों से आंसू छलक पड़े। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी भावुक हो गए। समारोह में मौजूद लोगों ने भी इस दृश्य को बेहद मार्मिक बताया। पुलिस की निगरानी में धर्मेंद्र करीब चार घंटे तक शादी समारोह में मौजूद रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद हरियाणा पुलिस धर्मेंद्र को वापस रोहतक जेल के लिए लेकर रवाना हो गई।

ये भी पढ़ें  : 
होर्मुज से देवरिया पहुंचा शिवानंद का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 

संबंधित समाचार