Moradabad News : एमडीए का फिर चला चाबुक, कई मैरिज हाल, हास्पिटल, कोचिंग सेंटर सील

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

कई टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में की कार्रवाई

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माण और स्वीकृत मानचित्र के विरूद्ध बने मैरिज हॉल, कोचिंग सेंटर, हास्पिटल को सील कर दिया गया। गुरुवार को दूसरे दिन भी एमडीए का चाबुक चलने से लोगों में हड़कंप मच गया। कई जगह टीमों के पहुंचने पर अफरा तफरी मची रही।

गुरुवार को जोन एक और दो में हरपाल सिंह के द्वारा नियमों के विरूद्ध कराए गए निर्माण के चलते रायल मंडप और विनोद राय के राय मंडप को प्राधिकरण की टीम ने सील किया। वहीं शकुंतला देवी के केडी मंडप पर भी प्राधिकरण की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। जबकि कांशीराम के द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर और एरावत पुष्करण हॉस्पिटल को भी टीमों ने सील बंद कर दिया। वहीं जमील अहमद के मंडप मैरिज हाल को अवैध रूप से संचालित होने के चलते सीलिंग की कार्रवाई झेलनी पड़ी। टीमों की ताबड़तोड़ कार्रवाई के क्रम में रहीश अहमद के द्वारा संचालित रहीश मंडप और शकील के इबाद मंडप बैंक्वेट हाल को भी सील किया गया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी कर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए या स्वीकृत मानचित्र से हटकर कराए गए व्यवसायिक निर्माण पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।

संबंधित समाचार