Amethi News : झटका मशीन में उतरा करंट, चपेट में आने से दो किसानों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के हरपालपुर गांव में रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) के शव आज सुबह खेत में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुवार की रात खेत में गए थे जहां वह झटका मशीन के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

अमेठी। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को झटका मशीन में आये करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के हरपालपुर गांव में रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) के शव आज सुबह खेत में पड़े मिले। बताया जा रहा है कि दोनों गुरुवार की रात खेत में गए थे जहां वह झटका मशीन के करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो दोनों खेत में पड़े मिले। ग्रामीणों द्वारा तत्काल दोनों को सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना जगदीशपुर धीरेंद्र यादव ने बताया कि शवों का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

संबंधित समाचार