Rampur News : ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

शाहबाद, अमृत विचार। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर गुरुवार रात को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी बुरी तरह जख्मी हो गया।

संभल के बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडिया खेड़ा निवासी गौरव (22) सोमवीर के साथ बाइक से आ रहा था। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के सामने एक ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गौरव को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोमवीर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार