लखनऊ अग्निकांड : कोचिंग संचालक और बिल्डिंग मालिक समेत चार गिरफ्तार, चार अधिकारी भी सस्पेंड
मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो सदस्यीय एसआईटी में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार शामिल हैं। एसआईटी सात दिन में अग्निकांड की रिपोर्ट देगी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चार अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें बिजली विभाग के एक्सेन कलेक्शन गौरव कुमार, फायर विभाग के एफएसएसओ कमलेंद्र कुमार, एलडीए के एई अनिल कुमार और एलडीए के जेई प्रमोद पांडेय शामिल
अमृत विचार : यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की देर रात को ही एक उच्चस्तरीय बैठक की। विशेष जांच दल (एसआईटी) को अग्निकांड की जांच सौंपी। अलीगंज थाने में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें बिल्डिंग मालिक, कोचिंग संचालक और अन्य शामिल हैं। दो फरार हैं। अवैध बिल्डिंग निर्माण पर शासन ने चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो सदस्यीय एसआईटी में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ के एडीजी जोन प्रवीण कुमार शामिल हैं। एसआईटी सात दिन में अग्निकांड की रिपोर्ट देगी। प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चार अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें बिजली विभाग के एक्सेन कलेक्शन गौरव कुमार, फायर विभाग के एफएसएसओ कमलेंद्र कुमार, एलडीए के एई अनिल कुमार और एलडीए के जेई प्रमोद पांडेय शामिल हैं।
इसके अलावा बिल्डिंग के मालिक मदेयगंज निवासी प्रसाद शुक्ला, पेट शॉट के मालिक रामकृष्ण उपाध्याय, एनिमेशन कोचिंग सेंटर के संचालक बालागंज निवासी तूशॉक कृष्ण्णा जायसवाल और एक किरायेदार सुरेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला, ये दो नामजद आरोपी फरार हैं।
अलीगंज में सोमवार को एक बिल्डिंग में आग लग गई थी। बिल्डिंग के निचले तल पर पेट शॉप थी और ऊपरी माले पर कोचिंग सेंटर था। इस अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत हो गई है, कई घायल हैं।
हादसे ने लखनऊ ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया। जान बचाने के लिए तड़तपड़े छात्र बिल्डिंग से कूद पड़े। दम घुटने से कई बेहोश हो गए। हमेशा की तरह घटनाओं में फायर विभाग की टीम भी देरी से पहुंची। इस बीच पुलिसकर्मियों ने हथौड़ी से दीवार तोड़कर कई छात्रों को बाहर निकाला।
