23 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज पुराने नुकसान की भरपायी कर पाएंगे। कारोबारियों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। जॉब इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
वृषभ-
आज दूसरों के व्यवहार से आपको ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। संतान की पढ़ाई पर नजर बनाए रखें।
मिथुन-
आज का दिन व्यापारियों के लिए शुभ है। किसी को धन उधार न दें। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे।
कर्क-
आज आपको विदेश से नौकरी के लिए अवसर मिल सकते हैं। घर में शुभ आयोजन होने की संभावना है। नए दोस्त बन सकते हैं।
सिंह-
आज पुरानी संपत्ति के विक्रय से धन-लाभ हो सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।
कन्या-
आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। कला और साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा होगी।
तुला-
आज विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। नए कार्यों को लेकर जल्दबाजी न करें।
वृश्चिक-
आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा लाभ हो सकता है। सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रखें। माता-पिता की आज्ञा का पालन करें।
धनु-
आज नौकरी में उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। करियर में आ रहा व्यवधान दूर होगा। व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं।
मकर-
आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की परीक्षा होगी। एक साथ अनेक कार्यों को हाथ में न लें। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
कुंभ-
आज कार्यशैली में अधिक परिवर्तन न करें। व्यावसायिक गतिविधियों में समस्या होगी। हड्डियों में अकड़न की शिकायत हो सकती है।
मीन-
आज वैवाहिक संबंध अत्यंत मधुर रहने वाले हैं। व्यापार में उन्नति होगी। पुराने झगड़ों को सुलझाने के लिए दिन अनुकूल है।
