Lucknow Fire : अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतक छात्रों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायत राशि देगी योगी सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार : अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में मृतक छात्रों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायत राशि देगी योगी सरकार 

अमृत विचार : लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड से राजधानी शोकमय है। कई घरों में मातम है। खुशियां उजड़ गईं। चित्कारें गूंज रही हैं। लपटों से घिरी कोचिंग की उन खौफनाक तस्वीरों ने दिल और दिमाग सुन्न सा कर दिया है। गम, गुस्सा और मातम का आलम है। सुनहरा भविष्य गढ़ रहे 15 छात्र असमय मौत की भेंट चढ़ गए।

अलीगंज से केजीएमयू तक हलचल बनी है। घरवाले बच्चों के लिए तड़प रहे हैं। जवान बच्चों को खोने के दर्द का कोई मरहत तो नहीं है, लेकिन संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए हाथ जरूर बढ़ाया है। सीएम ने मृतक परिवारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक राहत प्रदान करने की घोषणा की है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अलीगढ़ दौरे पर थे। उसी वक्त लखनऊ के कोचिंग सेंटर में अग्निकांड हो गया। अलीगढ़ का अपना दौरा छोड़कर लखनऊ पहुंचे। सबसे पहले घटनास्थल का मुआयना किया।  उसके बाद सीधे केजीएमयू अस्पताल गए। घायल छात्रों से मिले। बिलखते परिजनों को सात्वांना देकर डॉक्टरों से बातचीत की। निर्देश दिया कि सभी घायलों का सर्वष्ठ उपचार किया जाए। 

डीजीपी-एसीएस डटे रहे 

मुख्यमंत्री ने डीजीपी राजीव कृष्णा और एसीएस संजय प्रसाद को घटनास्थल पर भेजा था। दोनों शीर्ष अधिकारी मौके ही डटे रहे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा गया।

पोस्टमार्टम भेजी गई डेड बॉडी की हुई पहचान

 

cats

अस्पताल लाए गए 15 लोगों की मौत : प्रेम राज सिंह

KGMU के MS प्रेम राज सिंह ने कहा, “अस्पताल लाए जाने से पहले ही 15 लोगों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया गया है। 7-8 और लोगों को भी लाया गया था। उनमें से दो को मामूली चोटें आईं। एक युवक को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है; हमारे डॉक्टर अभी उसका इलाज कर रहे हैं। एक युवती के पैर में चोट है और उसकी भी जांच की जा रही है। वे सभी लगभग 25-27 साल के लग रहे हैं। ज़्यादातर मौतें दम घुटने से हुईं।”

यह भी पढ़ें:-लखनऊ कोचिंग अग्निकांड : घटनास्थल का निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज पहुंचे CM योगी, घायलों और पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

संबंधित समाचार