लखनऊ कोचिंग अग्निकांड : 15 छात्रों की मौत से दहल गई राजधानी, गम-गुस्सा और बेबसी का आलम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड से दहल गई। आग की भयानक लपटों में घिरे कम से कम 15 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र घायल हैं। घटनास्थल से लेकर केजीएमयू तक चीख-पुकार का मंजर है। मां-बाप अपने बच्चों के लिए तड़प रहे हैं। बिलखते परिवार की चीखें कलेजा चीर रही हैं।

घटनास्थल का खौफनाक मंजर देखकर उप-मुख्यमंत्री पाठक भी फफकर रो पड़े। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का अपना दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ पहुंचे हैं। डीजीपी राजीव कृष्णा, एसीएस संजय प्रसाद ने घटनास्थल पर जाकर राहत-बचाव अभियान संभाला। घटना के खौफनाक मंजर ने पूरे शहर में सिहरन और सन्नाटा पसार दिया है। 

शासन और प्रशासन इस भयावह अग्निकांड की जांच में जुटी हैं। लेकिन इससे पहले घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज मिले, ये कोशिशें जारी हैं। केजीएमयू में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हैं। घटनाक्रम अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया का है। यहां एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एनिमेशन कोचिंग सेंटर था। इसी माले पर एक गेमिंग जोन भी था। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर पेट केयर सेंटर और पेट डे केयर सेंटर था। सोमवार को यहां आग से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कोचिंग सेंटर के छात्र फंस गए। कुछ जान बचाने के लिए छत से कूद पड़े। 

cats

आग की लपटों के बीच घिरे छात्र जान बचाने के लिए चीख-पुकार करते रहे। लेकिन आग की तेजी के सामने किसी को कोई रास्ता नहीं सूझा। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तो राहत अभियान तेज हुआ। इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। 

आग पर काबू पाने के बाद खौफनाक दृश्य बाहर बाहर आए। पुलिस-प्रशासन ने आसपास के इलाके को सील करके शव बाहर निकालना शुरू किया। एक के बाद एक कई शव बाहर निकाले गए। कुछ घायल थे। कोई तड़प रहा था। दर्जनों एंबुलेंस उन्हें अस्पताल ले जाने में लगी थीं। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा गया। 

दो साल पहले होटल लेवाना कांड 

चार साल पहले भी राजधानी लखनऊ इसी तरह से थर्रा गई थी। तब होटल लवाना सुइट्स में 5 सितंबर 2022 को आग लगी थी। उस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी। उस कांड में 24 लोगों को बचाने में सफलता मिली थी। हालांकि उस अग्निकांड की जांच रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई। और अब एक बार फिर लखनऊ अग्निकांड से दहल गया है। इस बार बड़ी जनहानि हुई है। 15 छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और आंकड़ा लगातार बढ़ने की आशंका बनी है।

संबंधित समाचार