लखनऊ कोचिंग अग्निकांड : घटनास्थल का निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज पहुंचे CM योगी, घायलों और पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासनिक व राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
घटना के जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने अलीगढ़ का दौरा रद कर लखनऊ पहुंचे और घटना स्थाल का बारीकियों से निरीक्षण किया, जहां वरिष्ठ अधिकारी उन्हें हादसे के कारणों से अवगत कराया। इसके बाद सीएम योगी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वरिष्ठ अधिकारियों के किंंग्ग जार्ज मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने अग्निकांड में घायल लोगों से मुलाकात की।
सूत्रों की माने तो घटनास्थल पर सीएम योगी ने फायर विभाग को फटकार लगाते हुए घटना से संबंधित रिपोर्ट तलब की है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर सीएम योगी देर रात तक बड़ी बैठक भी कर सकते हैं। वहीं घटनास्थल को चारो तरफ सील कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मरने वालों में 12 पुरुष और तीन महिलाए हैं। जान बचाने के लिए ऊपर से कूदने वाले एक बच्ची की रीड की हड्डी टूट गई है। सूत्रों की माने तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी थोड़ी देर में लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वह लखनऊ के मौजूदा सांसद हैं।
यह भी पढ़ें:-Lucknow Fire : लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर CM योगी ने जताया गहरा दुख, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा
