गोंडा स्टेशन पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 24 बोतलें जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

- हरियाणा से बिहार ले जा रहा था शराब, गोंडा स्टेशन पर दबोचा गया तस्कर

गोंडा, अमृत विचार। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में गोंडा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बरामद की गई इस अवैध शराब की कुल कीमत करीब 24 हजार रुपये आंकी गई है।

प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर चलाया गया संयुक्त चेकिंग अभियान

आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ अरुण त्रिपाठी तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त गोंडा महेंद्र प्रसाद दुबे के निर्देशन में रविवार को गोंडा जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को देखा गया, जिसे रोककर उसके सामान की गहन तलाशी ली गई।

बैग से बरामद हुई 18 लीटर अंग्रेजी शराब

युवक के पास मौजूद ट्रैवलिंग बैग और पिट्ठू बैग की तलाशी के दौरान हरियाणा निर्मित रॉयल चैलेंजर व्हिस्की की 24 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल 750 मिलीलीटर की थी, जिसके अनुसार कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है आरोपी

पुलिस की गिरफ्त में आए युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र राजाराम सिंह के रूप में हुई है, जो जयसिंहपुर मोजे, थाना तुर्कवालिया, जिला मोतिहारी (बिहार) का निवासी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनील ने कुबूल किया कि वह यह शराब हरियाणा से कम दामों में लेकर बिहार के मोतिहारी जा रहा था, जहां उसकी योजना इसे ऊंचे और अधिक दामों पर बेचने की थी। रेलवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव द्वारा की जा रही है।


ये भी पढ़ें  : 
Barabanki News: वन भूमि पर प्लाटिंग का खेल! देवा-फतेहपुर मार्ग पर नींव भरकर काटे जा रहे प्लॉट, वन विभाग बेखबर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire : लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर CM योगी ने जताया गहरा दुख, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा
Lucknow Fire Tragedy : भयानक हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, मायावती बोलीं- 'घटना अत्यंत हृदय विदारक'
Lucknow Fire : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 15 की मौत, कार्यक्रम रद कर लखनऊ लौटे CM योगी, भावुक हुए डिप्टी सीएम
Lucknow Fire Tragedy : अलीगढ़ दौरा छोड़ लौटे सीएम योगी, पीएम मोदी ने जताया दुःख; 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
गोंडा: गन्ने के खेत में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों ने तीन युवकों को पीटा, मुख्य आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज