सीतापुर : अखिलेश यादव के खिलाफ लगे होर्डिंग्स-पोस्टर, सांसद ने पोल पर चढ़कर फाड़े 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अमृत विचार : यूपी में सत्तापक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ता-समर्थकों बीच एक लंबे अरसे से पोस्टर वार जारी है। राजधानी लखनऊ में अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ पोस्टर लगाने का मामला सामने आता रहता है। इसी क्रम में सीतापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए। इससे सपा समर्थक भड़क गए। धौरहारा लोकसभा सीट से सपा सांसद आनंद भदौरिया ने खुद पोल पर चढ़कर पोस्टर फाड़े। जगह-जगह क्रेन लगाकर पोस्टर फाड़े और उतारे गए हैं। इस मामले में सपा सांसद ने थाने में एक शिकायत भी दर्ज कराई है। 

सोमवार को अखिलेश यादव के खिलाफ शहर की सीमा से बाहर जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए थे। जिसमें लिखा था कि, "लाल टोपी, साइकिल निशान, यादववाद इनकी पहचान"। इन होर्डिंग्स और पोस्टरों को देखकर सपा नेता उखड़ गए। 

सांसद आनंद भदौरिया ने पहले तो खुद पोल पर चढ़कर पोस्टर फाड़े। उसके बाद क्रेन मंगवाई और उस पर चढ़कर पोस्टर उतारे। आनंद भदौरिया ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। आरोप लगाया कि उनके नेता की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। जिससे समर्थक और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आह्त हुई हैं। सांसद ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह के अलावा सपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  : 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तत्काल सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार, कहा- विशेष प्राथमिकता का कोई आधार नहीं

संबंधित समाचार