ICC Guidelines: महिला क्रिकेटरों के लिए आईसीसी की बड़ी पहल, प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी के लिए जारी की नई गाइडलाइंस

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को महिला क्रिकेटरों के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी के लिए गाइडलाइंस' जारी की हैं। इस नई गाइडलाइंस के माध्यम से सभी सदस्य बोर्ड के लिए एक पूरा और व्यवस्थित सिस्टम (ढांचा) तैयार किया गया है, ताकि वे महिला खिलाड़ियों को उनकी प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म और उसके बाद दोबारा टॉप लेवल क्रिकेट में सुरक्षित वापसी के दौरान हर संभव मदद और सहायता प्रदान कर सकें।

हर खिलाड़ी के लिए नियुक्त होगा 'केस मैनेजर', मिलेंगी ये सुविधाएं

आईसीसी द्वारा जारी की गई इस नई गाइडलाइंस के अनुसार, सभी सदस्य क्रिकेट बोर्ड को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे

प्रत्येक खिलाड़ी के लिए एक विशेष 'केस मैनेजर' नियुक्त करना होगा।

खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए एक लचीला (फ्लेक्सिबल) माहौल देना होगा।

बच्चों की देखभाल (चाइल्डकेयर) और यात्रा के दौरान आवश्यक मदद प्रदान करनी होगी।

प्रेग्नेंसी व बच्चे के जन्म के बाद की पूरी अवधि में खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मेडिकल और उनकी सेहत से जुड़ी सभी जरूरी सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करनी होगी। यह दूरगामी कदम महिला क्रिकेट के तेजी से बढ़ते प्रोफेशलाइजेशन के बीच उठाया गया है, क्योंकि वर्तमान समय में अधिकतर महिला खिलाड़ी अपने खेल करियर के सक्रिय रहने के दौरान ही परिवार शुरू करने का फैसला कर रही हैं।

डॉ. फिलिप्पा इंगे की अगुवाई में तैयार हुआ सिस्टम

इन विशेष गाइडलाइंस को आईसीसी की मेडिकल एडवाइजरी कमेटी द्वारा तैयार किया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अगुवाई ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की डॉक्टर, डॉ. फिलिप्पा इंगे ने की है। इस गाइडलाइंस का मुख्य मकसद सभी सदस्य बोर्ड को खिलाड़ियों की भलाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, उनके अपने स्थानीय कानूनों के अनुसार प्रेग्नेंसी और खेल में वापसी की नीतियां (पॉलिसी) बनाने में सहयोग करना है।

खेल में वापसी का 'छह-चरणों वाला मॉडल'

इस पूरे सिस्टम के केंद्र में महिला खिलाड़ियों की खेल में सुरक्षित वापसी के लिए एक विशेष छह-चरणों वाला (6-Step Model) मॉडल तैयार किया गया है। ये छह चरण इस प्रकार हैं:

रेडी (तैयार)

रिव्यू (समीक्षा)

रिस्टोर (बहाली)

रीकंडीशन (फिर से तैयार होना)

रिटर्न (वापसी)

रिफाइन (बेहतर बनाना)

इस मॉडल के अंतर्गत बच्चे के जन्म के बाद शारीरिक रिकवरी के शुरुआती दौर से लेकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में दोबारा वापसी करने और उसके बाद भी खिलाड़ी की सेहत पर लगातार निगरानी रखने तक की एक क्रमिक व वैज्ञानिक प्रक्रिया बताई गई है।

ये भी पढ़ें  : 
US Open Badminton: वापसी के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे लक्ष्य सेन, तन्वी शर्मा और देविका सिहाग पेश करेंगी चुनौती

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज