Kapoor-Thakkar Pre-wedding : अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की रस्में शुरू, सुनहरे लहंगे में नजर आईं अर्जुन कपूर की बहन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड गलियारों में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन और जानी-मानी उद्यमी अंशुला कपूर के विवाह पूर्व समारोहों (Pre-wedding Functions) की शुरुआत हो चुकी है। अंशुला कपूर बहुत जल्द पटकथा लेखक एवं निर्देशक रोहन ठक्कर के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें, दिखा शाही अंदाज

Untitled design (28)

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत मोना शौरी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 21 जून को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास समारोह की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अंशुला सुनहरे रंग (Golden) के बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं, जबकि उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर ने पारंपरिक मैरून रंग की शेरवानी पहनी हुई है। दोनों की जोड़ी इन तस्वीरों में बेहद आकर्षक लग रही है।

कपूर खानदान ने जमाई महफिल, शामिल हुए ये सितारे

Untitled design (27)

इस पारिवारिक और विवाह पूर्व उत्सव में कपूर परिवार के कई बड़े सितारे और करीबी लोग शामिल हुए। अंशुला को बधाई देने और जश्न का हिस्सा बनने के लिए उनके भाई अर्जुन कपूर बहन जाह्नवी और खुशी कपूर समेत शनाया कपूर समेत परिवार के कई अन्य सदस्य इस खास कार्यक्रम में एक साथ नजर आए।

अक्टूबर 2025 में हुई थी सगाई, 6 जुलाई को होगी शादी

आपको बता दें कि अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के बीच कई सालों की गहरी दोस्ती रही है, जो अब रिश्ते में बदलने जा रही है। दोनों ने साल अक्टूबर 2025 में एक-दूसरे के साथ सगाई की थी, जिसकी आधिकारिक घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की थी। प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत के साथ ही अब दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है; अंशुला और रोहन 6 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे।

ये भी पढ़ें  : 
'अन्ना' बोलकर लगाया गले, सीएम विजय के जन्मदिन पर निर्देशक एटली का भावुक पोस्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज