20 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज संतान के भविष्य को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। उचित रणनीति के साथ आगे बढ़ने से आपको लाभ मिलेगा।
वृषभ-
आज जीवनसाथी आपसे कुछ उपहार की अपेक्षा रख सकता है। धन संबंधी मामलों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
मिथुन-
आज विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। अधिकारी आपका उत्साहवर्धन कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
कर्क-
आज आप अपने शौकों का आनंद उठा सकते हैं। अपनी परेशानियों को दोस्तों के साथ शेयर करें, इससे आपको बहुत अच्छा लगेगा।
सिंह-
आज कार्यक्षेत्र में योग्यता और कुशलता का परिचय देंगे। पूर्व में किए गए वादों पर खरे उतरेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आयेगी।
कन्या-
आज मन में वैचारिक उथल-पुथल चलती रहेगी। महिलाओं को सोशल मीडिया पर सावधानी रखनी चाहिए।
तुला-
आज पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों पर नियंत्रण कर लेंगे। किसी परिजन या रिश्तेदार के विवाह की तैयारी हो सकती है।
वृश्चिक-
आज कार्यक्षेत्र में नए तरीकों को अपना सकते हैं। छोटी कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा।
धनु-
आज पैतृक व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। नए लक्ष्यों को निर्धारित करेंगे और उन्हें साधने का प्रयास करेंगे।
मकर-
आज परिवार वालों का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। बच्चों की सेहत की चिन्ता हो सकती है।
कुंभ-
आज व्यापारिक साझेदारों के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति के विक्रय को लेकर आ रही बाधा दूर होगी।
मीन-
आज रचनात्मक कार्यों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। तामसिक भोजन का सेवन करने से बचें। कारोबार में प्रपोजल मिल सकते हैं।
