ओमान से भारत पहुंचे भारतीय नाविकों के शव, अमेरिकी अटैक में शहीद हुए थे आदित्य शर्मा और UP के शिवानंद चौरसिया

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दुबई। ओमान तट के पास एक पोत पर पिछले सप्ताह हुए अमेरिकी हमले में मारे गए तीन भारतीय नाविकों में से दो के शव बुधवार को स्वदेश ले जाए गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इससे एक दिन पहले पलाऊ के ध्वज वाले इस पोत 'एमटी सेटेबेलो' से बचाए गए 21 भारतीय नाविकों को स्वदेश लाया गया था। 

आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया की हमले में हुई थी मौत 

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''एमटी सेटेबेलो पर हुए हमले में दुखद रूप से जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा और शिवानंद चौरसिया के शव भारत ले जाए गए हैं।'' हालांकि, दूतावास ने हमले में मारे गए तीसरे भारतीय नाविक पटनाला सुरेश के शव के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। भारतीय दूतावास ने कहा, ''दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।'' 

MT Setabello पर अमेरिका के हमले 

अमेरिका ने ओमान तट के पास पिछले सप्ताह भारतीय चालक दल वाले तीन व्यापारिक पोत पर हमले किए। इनमें से एक पोत 'एमटी सेटेबेलो' था। इस पोत पर हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य को बचा लिया गया था। इन हमलों के बाद विदेश मंत्रालय ने एक सप्ताह में दो बार अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत जेसन मीक्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

PM मोदी ने G7 में उठाया मुद्दा 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात देशों के समूह (जी7) के शिखर सम्मेलन के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा था कि सभी देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि समुद्री मार्ग सुरक्षित रहें और नाविक बिना किसी भय के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी द्विपक्षीय वार्ता से एक दिन पहले यह मुद्दा उठाया। 

ये भी पढ़ें  : 
अमेरिका ने पलटा अपना 8 साल पुराना फैसला, हिंद-प्रशांत कहलायेगा US Pacific Command, जानें इसका भारतीय कनेक्शन
Thailand-India Defence Dialogue : रक्षा नवाचार और क्षमता विकास में साथ आए भारत-थाईलैंड, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

 

 

संबंधित समाचार