Stock Market Closed : सेंसेक्स 77 हजार अंक के पार, लगातार चौथे दिन  शेयर बाजारों में तेजी जारी, जानिए निफ्टी का हाल 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की घोषणा के बाद से शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन तेजी बनी रही और बीएसई का सेंसेक्स 77 हजार अंक के पार पहुंचने में सफल रहा। सुबह बढ़त में खुलने के बाद सेंसेक्स 347.14 अंक (0.45 प्रतिशत) चढ़कर 77,155.62 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 96.55 अंक यानी 0.40 प्रतिशत ऊपर 24,085.70 अंक रहा। यह दोनों का 08 मई के बाद का उच्चतम स्तर है। अमेरिका और ईरान के बीच 19 जून को शांति समझौते पर हस्ताक्षर से पहले निवेशक बाजार में लिवाल बने हुए हैं। 

वृहत बाजार में भी तेजी है। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.79 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, धातु, सार्वजनिक बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक मजबूत रहे। वहीं, ऑटो और रियल्टी समूहों में गिरावट देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट में सात प्रतिशत का जबरदस्त उछाल देखा गया। बीईएल का शेयर भी तीन फीसदी चढ़ा। 

इटरनल, टाटा स्टील, इंफोसिस, टाइटन, भारती एयरटेल, टीसीएस, सन फार्मा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच चढ़े। इंडिगो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एलएंडटी, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी ऊपर बंद हुए। बजाज फिनसर्व और एक्सिस बैंक में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गयी। कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और आईटीसी में गिरावट रही। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today :  शुरुआती कारोबार में इन सेक्टर्स ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल

संबंधित समाचार