Kaushambi Murder: कौशांबी में किशोरी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पूरब शरीरा गांव की 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार को पिपरमिंट की कटाई के लिए खेत गई थी। शाम को घर लौटते समय गांव के ही राहुल नामक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया।

आरोप है कि युवक ने किशोरी के दुपट्टे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव खेत में फेंककर फरार हो गया। देर शाम तक किशोरी के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान गांव के बाहर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः Barabanki Accident: ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत छह घायल, दो की हालत गंभीर

संबंधित समाचार