ललितपुर में सीएम योगी का मेगा शो, 221 परियोजनाओं का शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि वीरता, वैभव और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की धरा ललितपुर आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। अपने ललितपुर दौरे से पूर्व योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, " ललितपुर में आज 1,766 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित कुल 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।" 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का यह प्रयास ललितपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के समृद्ध और आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत आधारशिला सिद्ध होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन 221 परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्य शामिल हैं, जो सीधे आमजन के जीवन स्तर को ऊपर उठाएंगे। 

ये भी पढ़ें  : 
आज यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’, पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी

 

 

 

 

संबंधित समाचार