सीतापुर में रफ्तार का कहर : सूरजकुंड के पास बोलेरो से टकराई बाइक, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बोलेरो पर सवार सुखमण और गुरु सिमरन गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड के पास सोमवार दिन में एक बाइक और बोलेरो जीप की टक्कर में दो बाइक सवारों की घटना मौत  हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना लहरपुर क्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड के पास सोमवार दिन में एक बाइक और बोलेरो जीप की टक्कर में दो बाइक सवारों की घटना मौत  हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

प्रभारी निरीक्षक लहरपुर अरविंद सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि अहिरन पुरवा निवासी 24 वर्षीय अंकुल और 36 वर्षीय काशीराम किसी कार्य से लहरपुर कस्बा मोटरसाइकिल पर आ रहे थे, तभी सूरजकुंड के पास सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गयी, जिसमें अंकुल और काशीराम एवं बोलेरो पर सवार सुखमण तथा गुरु सिमरन गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि घायलों को लहरपुर अस्पताल भेजा गया, जहां पर अंकुल और काशीराम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, सुखमण एवं गुरु सिमरन का इलाज चल रहा है, मौके पर बोलेरो चालक फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, अहिरन पुरवा निवासी अंकुल और काशीराम बाइक से लहरपुर कस्बे की ओर आ रहे थे। सोमवार दोपहर सूरजकुंड के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही बोलेरो जीप से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

संबंधित समाचार