Barabanki News : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, चालक-परिचालक गंभीर घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

त्रिवेदीगंज/बाराबंकी,अमृत विचार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहा ट्रेलर शनिवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किमी-29 पर ककरी गांव के समीप अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

6

दुर्घटना में ट्रेलर चालक शेर आलम (30) निवासी जनपद बदायूं तथा क्लीनर फुरकान (24) घायल हो गए। सूचना मिलने पर यूपीडा कर्मी राजकुमार सिंह और रमेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाने और यातायात को सुचारु बनाए रखने की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराना माना जा रहा है।

संबंधित समाचार