Barabanki News : 75 लाख की विकास परियोजनाओं का विधायक दिनेश रावत ने किया लोकार्पण, बोले- योगी सरकार में बदल रही गांवों की तस्वीर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाला व खड़ंजा निर्माण कार्य जनता को किया समर्पित

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। विकास खंड हैदरगढ़ में जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत निधि से करीब 75 लाख रुपये की लागत से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास विधायक दिनेश रावत तथा जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने किया।

लोकार्पित कार्यों में ग्राम सभा आलापुर (पूरे विद्दी) में भारत यादव के घर से अजमत अली के घर तक सीसी नाला, पूरे विद्दी चौराहा से शिव मंदिर तक इंटरलॉकिंग मार्ग, ग्राम सभा शरीफाबाद (पूरे लोधी का पुरवा) में डामर रोड से मंदिर तक इंटरलॉकिंग, सुबेहा-सिल्हौर मार्ग से सफीपुर तक सीसी रोड तथा सिल्हौर मार्ग से पूरे लोधी होते हुए गुड पुरवा तक खड़ंजा निर्माण शामिल हैं।

विधायक दिनेश रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में गांवों का तेजी से विकास हो रहा है। डामर सड़क, सीसी मार्ग और इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल रही है तथा योगी सरकार में गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।

रामदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं। इस अवसर पर राम सागर मौर्य, रंजीत सिंह महंत, रूपचंद चौरसिया, जगदीश सिंह चंदेल, रामकुमार सिंह, राम किशोर गुप्ता, राम सिंह लोधी, मंशाराम यादव, लालबाबू मौर्य सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार