UP Home Guard Result 2026 Out : 41,424 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1.07 लाख अभ्यर्थी सफल, यहां देखें रिज्लट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने रविवार, 28 जून 2026 को भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया। राज्य में 41,424 होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बोर्ड द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, लिखित परीक्षा में कुल 1,07,221 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। ये सभी उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UP Home Guard Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर परिणाम देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
सफल अभ्यर्थियों के लिए आगे की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
- DV: शैक्षणिक प्रमाणपत्र, डोमिसाइल और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन।
- PET: पुरुषों को 28 मिनट में 4.8 किमी और महिलाओं को 16 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी।
- PST: अभ्यर्थियों की लंबाई, पुरुषों की छाती और वजन की जांच होगी।
- अंतिम चरण: सभी परीक्षण सफलतापूर्वक पास करने के बाद मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
