लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: जांच के लिए पहुंची SIT की टीम, अवैध इमारत पर चल सकता है बुलडोजर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर को एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को दहला दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें उनके शोकाकुल परिजनों को सौंप दिया है। वही इस हादसे को लेकर SIT ने भी जांच शुरू कर दी है
SIT ने संभाली कमान, खंगाले जा रहे कागजात
इस संवेदनशील मामले की गहराई से जांच के लिए गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
.jpg)
एसआईटी की टीम ने सबसे पहले इस बहुमंजिला इमारत के मालिकाना हक, एलडीए (LDA) और फायर विभाग से जुड़ी एनओसी (NOC) सहित तमाम तकनीकी व कानूनी कागजात खंगालना शुरू कर दिए हैं।
.jpg)
जांच टीम कुछ ही देर में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पहुंची, ताकि आग लगने के सही कारणों और सुरक्षा मानकों में हुई लापरवाही का पता लगाया जा सके।
