Bareilly News : गांधी उद्यान में गूंजा योग से स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

नगर निगम ने ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम पर किया विशेष आयोजन

बरेली, अमृत विचार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गांधी उद्यान में नगर निगम की ओर से सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।गांधी उद्यान में इस वर्ष ''''स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग'''' की थीम पर 500 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

मुख्य अतिथि महापौर डॉ. उमेश गौतम ने स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए योग को जीवन का मूल आधार बताया और इसे रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने की अपील की। द शौर्य सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रशिक्षक हेमंत कुमार गंगवार व किरन विष्ट ने प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। स्वच्छ भारत मिशन की टीम की ओर से तैयार किए गए योग सेल्फी प्वाइंट और हस्ताक्षर पट युवाओं के लिए मुख्य आकर्षण रहे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, सहायक नगर आयुक्त मयंक यादव, एक्सईएन राजीव राठी, डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी, डॉ. प्रकृति आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. भानु प्रकाया, कर्नल सीबी जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज