Barabanki News : सुमली नदी में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबकर मौत, परिवारों पर टूट पड़ा दुख का पहाड़

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

रामनगर/बाराबंकी/अमृत विचार। साथियों के साथ भैंस चरा रहे दो किशोरों की सुमली नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले। हादसे के बाद परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पुरैना निवासी 12 वर्षीय अर्पित पुत्र सियाराम और बहराइच के थाना जरवल रोड ग्राम अहाता निवासी 13 वर्षीय अतुल पुत्र स्वर्गीय दयाराम शुक्रवार दोपहर अपने साथियों के साथ ग्राम करसाकला के पास सुमली नदी के किनारे भैंस चराने गए थे। इसी दौरान भैंस नदी में नहाने के लिए उतर गई। दोनों बच्चे भी नदी में नहाने के लिए चले गए।

लोगों के मुताबिक नदी में उतरने के कुछ ही देर बाद दोनों बच्चे पानी की गहराई में पहुंचकर डूबने लगे। अन्य बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौजूद ग्रामीण और उनके साथी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो गई, दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे।

cats

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी आनंद तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह तथा चौकी प्रभारी रजनीश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर हादसे की खबर पाकर मृत बच्चों के परिजन पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा कि मृतक अतुल के माता पिता न होने से वह अपने बड़े भाई के साथ बाराबंकी में रह रहा था। एसडीएम आनंद तिवारी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज